
25 दिसंबर से शुरू हो रही बहुप्रतीक्षित भारत -पाक सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम भारत पहुँच गई है| भारतीय टीम का चयन रविवार को किया जायेगा| सचिन पर संदेह अभी भी बरकरार है, चयनकर्ता उन्हें आराम देंगे या उनके नाम पर विचार करेंगे ये तो चयन के बाद ही पता चल पायेगा| उधर ये भी कयास लगाए जा रहे है कि T20 में वही टीम खेलेगी जो इंग्लैंड के खिलाफ थी| पहला T20 मैच 25 दिसंबर को बेंगलुरु में और दूसरा मैच 28 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। वनडे टीम को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जताई है। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज 30 दिसंबर से चेन्नई में शुरू होने जा रही है। वनडे सीरीज का दूसरा मैच तीन जनवरी को कोलकाता और तीसरा मैच दिल्ली में छह जनवरी को खेला जाएगा|