हाल ही में भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 116 रन की पारी खेलने वाले  और भारतीय गेंदबाजो को रुलाने वाले वेस्ट इंडीज के बल्ले बाज शिव नारायण चंदरपाल ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान शिव को दिया  है ! 16 अगस्त  1974 को जन्मे चंद्रपाल भारतीय मूल के ही है उनके पूर्वज कई सालो पहले वेस्ट इंडेज में बस गए थे.!मैच के पहले जब उनसे तैयारी के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा की वो भगवान् शिव का व्रत रखने वाले है यह उनकी कैलाशी काशी के वासी भगवान् शिव में आस्था को दर्शाता है  वो भगवान शिव ने भी मानो उन्हें सफलता का आशीर्वाद दे दिया !  भारत के खिलाफ उन्होंने 111 गेंदों पर 116 रन बनाये और टीम को मजबूत स्थिति  में पहुचाया !