Posted by GAURI SHANKAR on Tuesday, November 23, 2010
राहुल द्रविड़ की शानदार पारी और घातक गेदबाजी की बदोलत भारत ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी १७५ रन पर समेटकर तीसरा टेस्ट एक पारी और १९८ रन से शानदार जीत दर्ज की! इस जीत के साथ भारत ने सिरीज पर १-० से कब्ज़ा कर लिया! इस जीत से भारत ने दर्शा दिया की भारत वाकई में नम्बर १ की हक़दार है! २००८ के बाद भारत ने कोई टेस्ट सिरीज नहीं हारी है! तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने तीन-तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा और पार्ट टाइम स्पिनर सुरेश रैना ने भी दो-दो विकेट झटके। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की यह सबसे बडी जीत है। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड को चेन्नई में जनवरी 1956 में पारी और 109 रन से हराया था। भारत ने घरेलू जमीन पर 54 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी से जीत हासिल की है। भारत की टेस्ट इतिहास में यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। राहुल द्रविड़ को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया और गेंद और बल्ले दोनों से बल्ले बल्ले करने वाले भज्जी को मैन ऑफ़ द सिरीज से नवाजा गया.!