
जयपुर में स्टेच्चु सिक्ले पर लगातार चोथे दिन भी विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन जारी रहा| कुछ ने जहाँ मोमबत्तियां जलाकर प्रदर्शन किया तो कुछ ने नुक्कर नाटक द्वारा भी इस घटना पर अपने उदगार प्रकट किये| करनी सेना ने मशाल जलाकर जुलुस निकाला और सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए| लोगों के अनुसार हमारे देश का कानून इतना लचीला है कि इतना घिनोना अपराध करने वाले भी बच जाते हैं,लोगों की मांग है संविधान में ऐसा संशोधन हो कि ऐसे अपराध में फांसी की सजा हो जिससे अपराध करने वालों की रूह काँप जाए|